श्रीनगर में अलगाववादियों का बंद, कर्फ्यू नहीं

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आज दक्षिणी कश्मीर और श्रीनगर में कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। डेलिना, पालहालन, सोपोर और बांदीपोरा कस्बों में कर्फ्यू लगा है। घाटी में हर जगह कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।"

अलगाववादी संगठन हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैय्यद अली शाह गिलानी की ओर से सोमवार को बंद का आह्वान किया गया। बंद का आंशिक असर देखा गया। श्रीनगर में सड़कों पर सार्वजनिक यातायात दिखा जबकि बैंक, शैक्षणिक संस्थाएं और सरकारी दफ्तर खुले।

प्रशासन का मानना है कि घाटी में स्थिति अब सामान्य हो रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "चीजे अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। बीत तीन महीनों की तुलना में हालात अब बहुत बेहतर हैं।"

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने रविवार को कश्मीर घाटी का दौरा किया था और उन्होंने यहां कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार पर संतुष्टि जताई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+