इराकी चर्च पर हमले में मृतकों की संख्या 52 हुई (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई। इसमें दो मौलवी मारे गए थे। गिरजाघर के अंदर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि आतंकवादियों ने एक धार्मिक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।
ईसाई समुदाय के एक सदस्य के मुताबिक मुक्त हुए कुछ बंधकों की हालत गम्भीर होने की वजह से मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।
आतंकवादियों द्वारा गिरजाघर के अंदर 100 से अधिक लोगों को बंधक बनाए जाने के बाद सेना के जवान दाखिल हुए थे। स्थानीय नागरिकों ने विस्फोट और गोलियों की आवाजें सुनी।
बगदाद के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कासिम अत्ता ने कहा कि गिरजाघर के अंदर आठ आतंकवादी मौजूद थे। इराकी सेनिकों ने उन्हें मार गिराया है।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हमले में कितने सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि गिरजाघर के अंदर लोगों को बंधक बनाने वाले आतंकवादी अलकायदा के हैं और वे इराक तथा मिस्र में हिरासत में लिए गए आतंकवादियों को छोड़ने की मांग कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications