म्यांमार में चक्रवात से लाखों प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र
यांगून, 1 नवंबर (आईएएनएस)। म्यांमार के पश्चिमी रेकशाइन राज्य में चक्रवात गिरी से 1,70,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी यहां स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी बयान दी गई।
संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के हवाले से स्थानीय 'फ्लावर न्यूज' ने खबर दी दी है कि गत 22 अक्टूबर को आए चक्रवात की वजह से मेबोन, कयाक्फीयू, मिन बाय और कायुक्ताव राज्यों के 71 गांवों में भारी तबाही हुई थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से 27 लोगों के मारे जाने की बात कही है। चक्रवात में 6231 मकान, आठ मठ, 19 स्कूल और 77 सरकारी कार्यालय, 80 पोत तथा दो पुल नष्ट हो गए।
गिरी की वजह से 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं और समुद्र में 3.6मीटर ऊंची लहरें उठी थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications