टीवीएस मोटर की बिक्री में 48 फीसदी का इजाफा
अक्टूबर में कम्पनी ने कुल 1,95,271 वाहन बेचे। पिछले साल अक्टूबर में कम्पनी ने 1,31,941 वाहन बेचे।
कम्पनी ने मौजूदा कारोबारी साल में अप्रैल से अक्टूबर तक कुल 11,84,065 वाहन बेचे हैं।
पिछले महीने कम्पनी ने 1,91,82 दोपहिया वाहन बेचे हैं। पिछले साल का यह आंकड़ा 1,31,029 है।
अप्रैल से अक्टूबर तक कम्पनी की दो पहिया वाहनों की बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 34 फसदी का इजाफा हुआ है।
पिछले महीने कम्पनी ने 3,449 तिपहिया वाहन बेचे, पिछले साल का यह आंकड़ा 912 वाहन है।
मौजूदा कारोबारी साल में कम्पनी ने अक्टूबर माह की समाप्ति तक कुल 21,204 तिपहिया वाहन बेचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications