भारत व अंगोला पेट्रोलियम क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा और अंगोला के पेट्रोलियम मंत्री जोस मारिया बोटेल्हो डी वस्कॉनसिलोज एक आपसी समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए रविवार को सहमत हो गए। यह समझौता दोनों देशों के बीच हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देगा।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि देवड़ा ने द्विपक्षीय बैठक में अंगोला से और कच्चे तेल की आपूर्ति की मांग की। वस्कॉनसिलोज ने इस पर विचार करने की सहमति जताई।

बयान में कहा गया, "भारतीय पक्ष ने अपस्ट्रीम परियोजनाओं में निवेश करने में अपनी रुचि जाहिर की।"

बयान में कहा गया है कि ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) के नेतृत्व में सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियां द्विपक्षीय परियोजनाओं के साथ ही तेल कुओं की तलाश के आगामी दौर के शुरू होने का इंतजार कर रही हैं।

बयान में कहा गया है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन भी रिफाइनरी परियोजनाओं में हिस्सेदारी की सम्भावना तलाश रही है।

भारत ने अंगोला से तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात में भी रुचि दिखाई।

संभावनाओं की तलाश के लिए गेल और पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड अंगोला की कम्पनियों के साथ बातचीत करेंगी।

द्विपक्षीय बैठक के बाद देवड़ा ने 2010 पेट्रोटेक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। देवड़ा के साथ पेट्रोलियम राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और अंगोला व सूडान के मंत्री भी थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+