पर्यावरण मित्र साहसिक खेलों को दिया जाएगा प्रोत्साहन : धूमल
धूमल हिमाचल प्रदेश एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई आठ दिवसीय हकरुलस मोटर बाइकिंग के गत सायं यहां रिज मैदान पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।
धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक प्रसिद्घ पर्यटन स्थल है जहां साहसिक खेलों की व्यापक संभावनाएं विद्यमान हैं। राज्य ऐसी किसी भी साहसिक खेल गतिविधि का स्वागत करेगा जो पारिस्थितिकी मित्र हो और प्रदेश के पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाए।
धूमल ने कहा कि धरती को पर्यावरण के लिहाज से सुरक्षित बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समूचे समाज का यह नैतिक कत्र्तव्य है कि साहसिक गतिविधियों के नए क्षितिज खोजते समय पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथतिकता दी जाए।
मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रथम पुरस्कार नेपाल के अजय पंडित खेतरी ने प्राप्त किया जिन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरे स्थान पर सेना के रमेश चंद्र जोशी रहे जिन्हें पुरस्कार के तौर पर 50 हज़ार रुपये का इनाम दिया गया। तीसरे स्थान पर रहे दिलीप कुमार सिंह को 30 हज़ार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुख्यमंत्री ने भविष्य में भी साहसिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजकों को 5 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications