घोटालों से जुड़े पदों पर न रहें आसीन : मुरली मनोहर जोशी

जोशी ने आदर्श सोसायटी और राष्ट्रमंडल खेलों में सामने आए भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए कहा कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करना अलग बात है लेकिन प्रथम दृष्टया जिन पर आरोप लग रहे हैं उन्हें उनके पदों पर नहीं रखना चाहिए।

लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय में सोमवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जोशी ने कहा कि सेना में भ्रष्टाचार गंभीर प्रकरण है। आदर्श सोसायटी घोटाला कारिगल शहीदों का अपमान है। दोषियों को सामने लाने के लिए इस मामले की गहन जांच की आवश्यकता है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले की जांच समय सीमा के अंदर पूरी होनी चाहिए।

आम तौर पर देखा गया है कि सरकार ऐसे मामलों की जांच रिपोर्ट दबा कर बैठ जाती है। इसको देखते हुए निश्चित समय के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट संसद के अगले सत्र में प्रस्तुत की जानी चाहिए।

अमेरिका के राष्ट्रपति की आगामी भारत यात्रा पर टिप्पणी करते हुए जोशी ने कहा कि ओबामा अपनी इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान के प्रति अमेरिका के रुख को साफ करें। जहां एक तरफ तो अमेरिका आतंकवाद से लड़ने की बात करता है, वहीं दूसरी तरफ वह पाकिस्तान को न केवल परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बल्कि परमाणु हथियार बनाने में मदद कर रहा है।

जोशी ने जोर दिया कि भारत को किसी एक देश पर निर्भर न रहते हुए नए मित्रों की भी तलाश जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को रूस, जापान, आस्ट्रेलिया और यूरोपियन यूनियन के साथ भी दोस्ती स्थापित करनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+