बिहार चुनाव : दानापुर में मतदान के दौरान 5 विस्फोट
पुलिस के अनुसार सुबह दानापुर के बैंक कॉलेनी इलाके में कुछ समय के अंतराल में चार बम विस्फोट किए गए। हालांकि इस बम विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बाद दानापुर इलाके में लोग सड़क पर उतर गए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
इस बीच बीबीगंज इलाके में भी एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर बम फेंका गया। इस विस्फोट में एक महिला के घायल होने की सूचना है।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक घायल महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दानापुर विधानसभा क्षेत्र से कई मामलों में आरोपी रीतलाल यादव भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
इंडो-ण्शियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications