'बाल कैदी' को 40 साल कैद की सजा
अफगान मूल के 24 वर्षीय खादर के पिता प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन के करीबी सहयोगी थे। वर्ष 2002 में अमेरिकी सेना के साथ मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया था। उस समय खादर की उम्र 15 वर्ष थी।
द्वितीय विश्वयद्ध के बाद अमेरिकी द्वारा हिरासत में रखा गया खादर पहला बाल सैनिक है। अमेरिका के इस कदम की वामपंथी कनाडाई मीडिया और विपक्षी पार्टियों की तरफ से काफी आलोचना की गई है।
अदालत ने पिछले सोमवार को खादर को अमेरिकी चिकित्सक की हत्या करने और आतंकवाद से जुड़े आरोपों में दोषी करार दिया तथा उसे गुआंटोनामो जेल भेज दिया गया।
दिवंगत अमेरिकी चिकित्सक क्रिस्टोफर स्पीयर की पत्नी तबीथा स्पीयर उस समय अदालत में मौजूद थी जब उनके पति के हत्यारे खादर को 40 वर्ष की जेल के लिए सेना को सौंप गया।
तबीथा ने कहा, "तुम हमेशा मेरे आंखों के सामने एक हत्यारे के तौर पर मौजूद रहोगे। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आज तुमने क्या कहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications