इराक में गिरजाघर में सेना की कार्रवाई, 22 मरे
बगदाद, 1 नवंबर (आईएएनएस)। इराक के एक गिरजाघर में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने के लिए सैनिक शनिवार रात गिरजाघर में दाखिल हो गए। सैनिकों की कार्रवाई में कम से कम दस बंधक और 12 अन्य लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लंदन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र 'गार्जियन' ने अपने संवाददाता के हवाले से बताया है कि इस घटना में 30 बंधक घायल भी हुए हैं।
समाचार पत्र के मुताबिक सेना की इस कार्रवाई में सात इराकी पुलिस अधिकारी और सैनिक भी मारे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों ने दर्जनों लोगों को एक गिरजाघर के अंदर बंधक बना लिए जाने के बाद सेना को कार्रवाई करनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications