बिहार चुनाव : चौथे चरण का मतदान आरंभ
पटना, 1 नवम्बर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 42 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान आरंभ हो गया।
चौथे चरण की 42 सीटों में पटना के दस, बेगुसराय के सात, खगड़िया के चार, भागलपुर के सात, बांका के पांच, जमुई के चार, मुंगेर के तीन और लखीसराय जिले की दो विधानसभा क्षेत्र हैं। सबसे ज्यादा 24 प्रत्याशी सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम आठ-आठ प्रत्याशी कटोरिया और अलौली विधानसभा से चुनावी समर में हैं।
इस चरण में कुल 1,00,47,974 मतदाता 58 महिलाओं सहित 568 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए 10,400 मुख्य तथा 316 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि तीन चरणों में अब तक विधानसभा की 140 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, नौ और 20 नवम्बर को मतदान की तिथि घोषित की गई है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवम्बर को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications