बिहार चुनाव : लालू के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोप है कि दीघा विधानसभा क्षेत्र के बेटनरी महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र में जब पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद मतदान करने पहुंचे तो वह पांच वाहनों के साथ थे तथा उनके सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्र के अंदर चले गए जो आचार संहिता का उल्लंघन है।
इधर, पटना के पुलिस अधीक्षक (नगर) मनु महाराज ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी हवाई अड्डे थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र के वेटनरी महाविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह करीब आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने परिवार के साथ मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के बाद वह पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार के लिए निकल गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications