अस्पताल में बदल गए 2 महिलाओं के शव
यह वाकया रविवार का है। शवगृह (मरचुरी) में तीन महिलाओं मीना बाई, नियां बी और बबीता बाई का पोस्टमार्टम हुआ। तीनों की मौत जलने से हुई थी। सबसे पहले पोस्टमार्टम नियां बी का हुआ और उसके शव को मीना बाई के परिजनो सौंप दिया गया जिसे लेकर वे अपने गांव चले भी गए। कुछ देर बाद जो शव नियां बी के परिजनों को सौंपा गया तो उन्होंने उसे नियां का न होने का बताते हुए लेने से इंकार कर दिया।
शव बदलने की बात पर अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ और इस बात की सूचना मीना के परिजनों को दी गई। मीना के पति दुर्गादास ने चेहरा देखा तो उन्होंने भी इसे अपनी पत्नी का शव होने से इंकार कर दिया। देर शाम को दुर्गादास शव को लेकर अस्पताल पहुंचे और नियां के परिजनों को दिए गए शव को मीना का बताया। बाद में दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द किए गए। शव बदलने के लिए शवगृह के कर्मचारी और पुलिस चौकी के स्टॉफ एकदूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications