जूमा ने 'सुशासन' के लिए 10 मंत्रियों को हटाया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जूमा ने एक संवाददाता सम्मेलन इस बात का ऐलान किया। उनके मंत्रिमंडल से जिन मंत्रियों को बाहर रास्ता दिखाया गया है उनमें संचार, लोक निर्माण, श्रम, जल एवं पर्यावरण, सार्वजनिक उपक्रम, सार्वजनिक सेवा, खेल, संस्कृति, खेल विकास और महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री शामिल हैं।
माना जा रहा है कि हटाए गए मंत्रियों में ज्यादातर के काम संतोषजनक नहीं थे। जूमा में नए मंत्रियों में काबिल और युवा चेहरों को तरजीह देने की बात कही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications