पाकिस्तान में अमेरिकी मिसाइल हमले में 5 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हमला उत्तरी वजीरिस्तान में हुआ। यह क्षेत्र तालिबानी और अलकायदा आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है जो अफगानिस्तान में तैनात अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं।
एक खुफिया अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया, "अमेरिकी ड्रोन विमान ने हैदर अली गांव के दो मकानों पर दो मिसाइले दागीं। क्षेत्र में दो और ड्रोन उड़ान भर रहे हैं।"
हमले में मरने वालों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। उत्तरी वजीरिस्तान में पिछले दो महीनों में 30 से ज्यादा हवाई हमले हुए हैं।
पाकिस्तान इन हमलों की सार्वजनिक तौर पर निंदा करता है और उसका कहना है कि नागरिकों के मारे जाने से अमेरिका विरोधी भावनाएं बढ़ती हैं। लेकिन यह समझा जाता है कि सरकारी खुफिया एजेंसियां लक्ष्यों की पहचान में मदद करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications