पार्सल बम मामले में गिरफ्तार छात्रा रिहा
लंदन/सना, 1 नवंबर (आईएएनएस)। पिछले दिनों यमन से अमेरिका जा रहे दो मालवाहक विमानों में पार्सल बम रखने के मामले में गिरफ्तार एक छात्रा को पुलिस ने रविवार को रिहा कर दिया। पुलिस ने शनिवार को इस छात्रा को गिरफ्तार किया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि 22 वर्षीया छात्रा हनाम मोहम्मद-अल-सनावी कम्प्यूटर विज्ञान का छात्रा है। अधिकािरयों के मुताबिक जांच के दौरान पाया गया कि पुलिस ने इस मामले में गलत शख्स को गिरफ्तार किया है।
यमन ने इससे पहले कहा था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की निशानदेही पर हनाम-अल सनावी को गिरफ्तार किया गया था।
दुबई और ब्रिटेन के हवाईअड्डो पर मालवाहक विमानों से बरामद किए गए विस्फोटकों के पैकेट को यमन की राजधानी सना से भेजा गया था।
उधर, इस घटना के सामने आने के बाद जर्मनी के परिवहन मंत्री पीटर रामसेयूर ने कहा कि यमन से आने वाले सभी मालवाहक विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
व्हाइट हाउस में आतंकवाद विरोधी मामलों के सलाहकार जॉन ब्रेनन ने कहा, "फोरेंसिक जांच के मुताबिक इस बात के संकेत मिले हैं कि मालवाहक विमानों में विस्फोटकों का पैकेट रखने वाला व्यक्ति एक ही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications