'दिलों पर राज वही करते हैं जो समाज को कुछ देकर जाते हैं'

गहलोत रविवार को यहां सेंट एन्सलम पिंकसिटी स्कूल, मालवीय नगर में आयोजित मदर टेरेसा जन्म शताब्दी-समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा मानवता की सेवा को ईश्वर की सेवा मानती थी और वे अपने सेवा भाव से ही समूची दुनिया में अमिट छाप छोड़ गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहते थे, 'मेरा जीवन ही मेरा संदेश है।' मदर टेरेसा भी बहुत कुछ इसी बात पर चलीं और दीन दुखियों, नि:शक्तों व जरूरतमंदों की सेवा करती रही। उन्होंने कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग में आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लें और मदर टेरेसा के बताये आदर्शो एवं सिद्घांतों को जीवन में आत्मसात करें।

मुख्यमंत्री ने समारोह में समाजसेवा कार्यो के लिए पी.एम. काबूरी, डॉ. पवन सुराणा, सुरेश कौल तथा मिशनरी ऑफ चैरिटी की दो सिस्टरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। प्रारम्भ में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने मदर टैरेसा के चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+