मरने वालों की संख्या 20 हुई

सुबीर भौमिक
बीबीसी संवाददाता, कोलकाता
बीस लोगों के शव निकाल लिए गए हैं
पश्चिम बंगाल में मूढ़ीगंगा नदी में एक नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है.
लेकिन अब भी 100 से ज़्यादा लोग लापता हैं.
बचावकर्मियों ने 20 लोगों के शव नदी से निकाल लिए हैं. शनिवार को ये नाव दुर्घटना सागरद्वीप के पास हुई थी. इस नाव पर ज़रूरत से ज़्यादा लोग सवार थे.
अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
ये नाव पूर्वी मिदनापुर ज़िले के हिजली शरीफ़ दरगाह से काकद्वीप जा रही थी. इस नाव पर बड़ी संख्या में महिलाएँ और बच्चे भी सवार थे.
बचावकार्य तेज़ी से चल रहा है और अभी तक 50 लोगों को बचा लिया गया है.
बचावकार्य में नौसेना को भी शामिल किया गया है. एक महीने के अंदर इस नदी में हुई ये दूसरी दुर्घटना है.
सुंदरबन डेल्टा में नाव पर ज़रूरत से ज़्यादा लोगों का सफ़र करना आम बात है. इसके कारण कई बार दुर्घटनाएँ भी होती रहती हैं.


Click it and Unblock the Notifications