वैन नहर में गिरी, परिवार के 8 सदस्यों की मौत
भुवनेश्वर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उड़ीसा के बारगढ़ जिले में शनिवार की शाम एक वैन नहर में गिर गई, जिस कारण छह मासूम बच्चियों सहित एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी अर्जुन साहू ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि यह हादसा जिला मुख्यालय बारगढ़ शहर से आठ किलोमीटर दूर सैन्या गांव में उस वक्त हुआ, जब यह परिवार एक रिश्तेदार के घर से लौट रहा था।
अधिकारी ने बताया कि परिवार का मुखिया अपना चमत्कार दिखाने के लिए काफी रफ्तार में वाहन चला रहा था। नहर से आठों शव निकाल लिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बारगढ़ राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 380 किलोमीटर की दूरी पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications