प्रधानमंत्री ने कश्मीर पर वार्ताकारों का बचाव किया
तीन एशियाई देशों की यात्रा समाप्त कर वियतनाम से स्वदेश लौटते समय प्रधानमंत्री ने रास्ते में संवाददाताओं को बताया, "लोकतंत्र में टिप्पणी करने की आजादी है।"
मनमोहन सिंह से विपक्ष द्वारा वार्ताकारों- दिलीप पडगांवकर, राधा कुमार और एम.एम.अंसारी पर किए जा रहे हमले के बारे में पूछा गया था। पडगांवकर ने कहा था कि जम्मू एवं कश्मीर विवाद के समाधान में पाकिस्तान को शामिल किए जाने की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications