Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शिमला में हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी 2 नवम्बर से

यह जानकारी निगम के प्रवक्ता ने शनिवार को यहां दी। उन्होंने कहा कि पारम्परिक हिमाचली हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पाद, जिसमें ऊनी शॉल, मफलर, स्टोल, चादरें, जुराबें, टोपियां, ज्वैलरी, चम्बा रुमाल, चम्बा चप्पल, जैकेट व पुलें संजौली स्थित बस स्टैण्ड के समीप नीलम भवन में आयोजित प्रदर्शनी एवं बिक्री में 20 प्रतिशत रियायती दरों पर उपलब्ध करवाईं जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पारम्परिक हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री छोटा शिमला, मण्डी व मैकलोडगंज में भी लगाई गई हैं, जो केंद्र सरकार के हथकरघा के विकास आयुक्त के सौजन्य से 5 नवम्बर तक चलेगी । उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में लोग विशेष रुचि ले रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि आगामी महीनों में प्रदर्शनी एवं बिक्री कुल्लू, गोहर, रिकांगपिओ के अतिरिक्त चंडीगढ़, आगरा व वाराणसी में भी आयोजित की जाएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+