एनएसी के सुझावों को गंभीरता से लें : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री के विशेष विमान से, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार परिषद (एनएसी) के सुझावों को गंभीरता से लेना है।
तीन एशियाई देशों की यात्रा समाप्त कर वियतनाम से स्वदेश लौट रहे प्रधानमंत्री ने रास्ते में संवाददाताओं से कहा, "मैं स्वदेश लौटने पर एनएसी के सुझावों पर खुद को साधने की कोशिश करूंगा।"
सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाले एनएसी ने सरकार से आग्रह किया है कि वह गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के दायरे से निकले और इसके साथ ही उसने प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न की वैध हकदारी के लिए 'प्राथमिकता' और 'सामान्य' जैसी दो श्रेणियों का सुझाव दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications