आसियान शिखर बैठकों में नियमित होगा रूस
हनोई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूसी विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने शनिवार को कहा कि दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) की शिखर बैठकों में 2011 से नियमित रूप से हिस्सा लेगा।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार यहां रूस-आसियान शिखर बैठक के बाद लावरोव ने संवाददाताओं को बताया कि आसियान शिखर बैठकों में हिस्सा लेने के लिए रूस और अमेरिका के राष्ट्रपतियों को आमंत्रित करने का शिखर बैठक की ओर से एक आधिकारिक निर्णय लिया गया है।
आसियान के 10 सदस्यों में ब्रुनेई, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। चीन जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी आसियान शिखर बैठकों में हिस्सा लेते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications