ममता की शिकायतों को गृह मंत्रालय देख रहा है : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री के विशेष विमान से, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय, रेल मंत्री ममता बनर्जी की उन शिकायतों को देख रहा है, जिनमें उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल के नक्सल प्रभावित इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बलों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
तीन एशियाई देशों की यात्रा पूरी कर स्वदेश लौट रहे प्रधानमंत्री ने रास्ते में संवाददाताओं को बताया, "मुझे उन शिकायतों की जानकारी है। गृह मंत्रालय उसे देख रहा है।"
सत्ताधारी कांग्रेस की एक प्रमुख सहयोगी तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने धमकी दी है कि यदि केंद्रीय बलों को नक्सल प्रभावित इलाकों से नहीं हटाया गया तो वह इसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications