वामदलों के नेता सोमवार को चीनी नेताओं से मिलेंगे
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। वाम दलों के नेता यहां सोमवार को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं से मिलेंगे। चीनी नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।
एक वरिष्ठ वामपंथी नेता ने बताया कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात, पोलित ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव ए.बी. बर्धन एवं राष्ट्रीय सचिव डी. राजा तथा फॉरवार्ड ब्लॉक के महासचिव देबब्रत बिस्वास और राष्ट्रीय सचिव जी. देवराजन चीनी पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के सदस्य झोउ योंगकांग सहित अन्य चीनी नेताओं से मिलेंगे।
वामपंथी नेता ने आईएएनएस को बताया, "मुलाकात के दौरान दोनों देशों की कम्युनिस्ट पार्टियों के रिश्ते एवं भारत-चीन सम्बंधों पर चर्चा होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications