Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब : किसानों का रेल रोको अभियान खत्म (लीड-1)

चण्डीगढ़, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों द्वारा धान खरीद प्रक्रिया में ढिलाई बरतने के विरोध में शनिवार को रेल पटरियों पर प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों ने हजारों यात्रियों के फंसे रहने पर दोपहर बाद अपना रेल रोको अभियान वापस ले लिया, लेकिन कहा कि उनका विरोध जारी रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन (एकता समूह) के महासचिव सुखदेव सिंह ने आईएएनएस से कहा कि हमने रेल यात्रियों की असुविधा को देखते हुए रेल रोको अभियान बंद करने का फैसले का किया है लेकिन हमारा विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक कि मांगें मानी नहीं जाती।

इससे पहले किसानों ने राज्यभर में कई जगहों पर रेल पटरियों पर अवरोध उत्पन्न किया, जिस कारण रेलगाड़ियों का परिचारलन प्रभावित हुआ।

शुक्रवार से प्रदर्शन पर उतारू किसान उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (एसएसपी) के अलावा सरकार से अपने धान की खरीद के लिए नमी और रंग के मानदंडों में छूट चाहते हैं।

राज्य में सितम्बर माह में हुई मूसलाधार बारिश से धान की फसल में नमी और उसके रंग में बदलाव आ गया है। पंजाब राज्य की पांच खरीद एजेंसियां और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) राज्यभर में 1,710 केंद्रों पर धान खरीद रही हैं।

किसानों के इस विरोध से उत्तरी रेलवे के अम्बाला और फिरोजपुर डिवीजन में करीब 50 रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ।

उत्तरी रेलवे (अम्बाला डिवीजन)के वाणिज्यिक प्रबंधक जी.एम. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "किसानों के प्रदर्शन से गाड़ियों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को करीब 30 रेलगाड़ियों को या तो स्थगित करना पड़ा या उनमें देरी हुई। अम्बाला डिवीजन को दस लाख रुपये से ऊपर की हानि हुई है।"

उन्होंने बताया, "हमने शनिवार को कुछ रेलगाड़ियों को स्थगित और कुछ का मार्ग परिवर्तित किया।"

किसानों ने स्थानीय और अंतर्राज्यीय रेलगाड़ियों को शनिवार को भठिंडा, जालंधर, अमृतसर और मानसा जिलों में रोक दिया था।

उत्तर रेलवे (फिरोजपुर डिवीजन) के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विश्वेश चौबे ने आईएएनएस को बताया, "जालंधर और अमृतसर के बीच विभिन्न रेल पटरियों पर 2,000 से अधिक किसान बैठ गए। शुक्रवार को 24 रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं और शनिवार को कम से कम 30 रेलगाड़ियों की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।"

उधर, पजांब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+