गाजियाबाद में 1 करोड़ रुपये के सोने की लूट
यह वारदात साहिबाबाद इलाके के शालीमार एक्सटेंशन-दो स्थित मुथूट फाइनेंस लिमिटेड के कार्यालय में रात लगभग 9.30 बजे हुई। यह कंपनी सोना के बदले ऋण देती है।
पुलिस का कहना है कि हथियाबंद लुटेरे पिस्तौल लिए हुए कंपनी के कार्यालय में घुसे। लूटने से पहले उन्होंने सुरक्षा गार्ड को कब्जे में लेकर उसकी बंदूक छीन ली, सीसीटीवी कैमरे का सेंसर निकाल लिया और दो सर्विलांस कैमरों को नष्ट कर दिया।
सुरक्षा गार्ड बृजेंद्र ने आईएएनएस को बताया, "उन्होंने एक बंदूक की नाल मेरे मुंह में ठूंस दिया और कर्मचारी सानिया की बुरी तरह पिटाई की।"
पुलिस ने बताया कि विरोध करने पर लुटेरों ने शाखा प्रबंधक एस.के. झा को दबोच लिया और उनके सिर पर बंदूक से वार किया।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक चंद्र प्रकाश ने कहा, "लुटेरे छह से सात लाख रुपये और अनुमानत: एक से दो किलो सोना ले गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications