प्रयोगशाला से खेतों तक ज्ञान पहुंचाने के लिए समिति गठित
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज इस समिति के उपाध्यक्ष होंगे। निदेशक, हिप्पा, निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, निदेशक, युवा सेवा एवं खेल, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ , सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ , निदेशक सूचना एवं जन संपर्क, निदेशक उच्च शिक्षा, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक तथा निदेशक दूरदर्शन इस सिमिति के सदस्य होंगे। निदेशक ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समिति के सदस्य सचिव होंगे।
जिला स्तरीय समिति की अध्यक्षता संबंधित उपयुक्त करेंगे और परियोजना निदेशक, डीआरडीए, लोक निर्माण विभाग तथा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभागों के एस़ई, उप-निदेशक कृषि, उप निदेशक बागवानी, जिला पंचायत अधिकारी, जिला लोक संपर्क अधिकारी, एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, शिक्षा विभाग के उप निदेशक, जिला कल्याण अधिकारी तथा आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम अधिकारी इस समिति के सदस्य होंगे। डीआरडीए के परियोजना अधिकारी समिति के सदस्य सचिव होंगे।
प्रत्येक समिति प्रयोगशाला से खेतों तक प्रशिक्षण रणनीति का अनुश्रवण करेगी तथा समय-समय पर मनरेगा, एसजीएसवाई, पेयजल व स्वच्छता कार्यक्रमों, आईडब्ल्यूएमपी, आईएवाई, एनएसएपी और पीएमजीएसवाई कार्यक्रमों के प्रशिक्षण रणनीति की समयत्र पर समीक्षा करेगी।
राज्य स्तरीय समिति सभी जिलों के लिए पॉयलट खण्डों को चिन्हित करेगी तथा प्रयोगशाला से खेतों तक उठाए गए कदमों के कार्यान्वयन की निगरानी करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications