नेताम ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात की
राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लागू करने के संबंध में डा जोशी ने सुझाव दिया कि राज्य सरकार चल रही परियोजनाओं और बची हुई परियोजनाओं के काम में तेजी लाए और ग्रामीण इलाकों में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के मुताबिक सड़कों के मरम्मत के काम को भी तेजी से पूरा करें।
सुदूर और ग्रामीण इलाकों में बैंक और डाकघर के नहीं होने के कारण एमजीएनआरईजीए के तहत काम कर रहे मजदूरों के बकाया या देरी से भुगतान के संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध के जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को विभिन्न नवीन विकल्पों जैसे व्यापार प्रतिनिधि या को-आपरेटिव बैंकों या ग्रामीण बैंकों के साथ गठजोड़ के रास्ते तलाशना चाहिए। जोशी ने राज्य सरकार से कहा कि वह आम लोगों के साथ संवाद जारी रखे, ताकि विकास के लिए उनकी जरूरतों को पूरा किया जा सके।
बैठक में केंद्र सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं विशेषकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और महात्मा गांधी एनआरईजीए से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications