भारत-नार्वे ने सामाजिक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए
भारत की ओर से प्रवासी मामलों के मंत्री व्यालार रवि और नार्वे की ओर से वहां के व्यापार एवं उद्योग मंत्री ट्रोन्ड जिस्के ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर रवि ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच वृतिजीवियों (प्रोफेशनल्स) के आने-जाने को सुविधाजनक बनाने में मदद करेगा।
इस समझौते के तहत दोनों देशों की कंपनियों द्वारा अपने हटाए गए कर्मचारियों को एक-दूसरे के देशों में स्थित सहायक कंपनियों अथवा शाखाओं में भेजने पर उन्हें 60 महीने तक नए कार्यस्थल वाले देश में सामाजिक सुरक्षा अंशदान नहीं करना पड़ेगा। समझौते में यह भी प्रावधान है कि हटाए गए कर्मचारी के अलावा अन्य सेवारत कर्मचारी पर अपने मेजबान देश के कानून ही लागू होंगे।
नार्वे में करीब 13,000 भारतीय हैं, जबकि भारत में लगभग 140 नार्वेवासी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications