आदर्श सोसाइटी : फ्लैट मालिकों के धन-स्रोत की सीबीआई जांच
सीबीआई के संयुक्त निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र) ऋषिराज सिंह ने बताया, "जांच का उद्देश्य इन फ्लैटों को खरीदने में धन लगाने वाले 'सरकारी कर्मचारियों' की आय के स्रोत का पता लगाना है।"
यह मामला केंद्र की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। सिंह के अनुसार इस मामले में 'सरकारी कर्मचारियों' का जवाब आना अभी बाकी है।
इस मामले में राजनेताओं की भूमिका के बारे में पूछने पर सिंह ने सिर्फ इतना कहा, "मैंने सरकारी कर्मचारियों से कह दिया है।"
कुछ रिपोर्टों के मुताबिक ये फ्लैट कोलाबा स्थित 32 मंजिली मुख्य इमारत में हैं जो पश्चिमी नौसेना मुख्यालय के नजदीक है। इन फ्लैटों की कीमत 60 लाख रुपये तक है। मौजूदा बाजार मूल्यों के अनुसार इनकी कीमत आठ करोड़ रुपये तक है।
उल्लेखनीय है कि सोसाइटी के सदस्यों में कई सेना के पूर्व जनरल, रक्षा अधिकारी, नौकरशाह या उनके रिश्तेदार, राजनेता या उनके सगे-सम्बंधी एवं अन्य शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications