दिनेश सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के नए कुलपति
नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिनेश सिंह को शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया। फिलहाल वह विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर के निदेशक हैं।
सिंह देश के एक प्रतिष्ठित संस्थान के कुलपति का प्रभार दीपक पेंटल से ऐसे समय में लेंगे, जब विश्वविद्यालय लम्बे समय से सेमेस्टर सिस्टम को लेकर अध्यापकों के आंदोलन का सामना कर रहा है।
दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पेंटल का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो गया था।
सिंह एक जाने-माने गणितज्ञ हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications