नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में 71 देशों ने की भागीदारी

इस सम्मेलन का उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और आर्थिक विकास के लिए नवीकरणीय ऊर्जा का उन्नयन एवं विकास करना था। सम्मेलन में नवीकरणीय प्रौद्योगिकियों की पहचान करना, जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करना तथा किफायती एवं वहनीय दर पर पूरे भूंमडल के देशों में ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इस चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में आम आदमी के इस्तेमाल के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के अगले चरण के विकास के अभियान को सफलतापूर्वक प्रोत्साहन दिया गया।

केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री डा. फारूख अब्दुल्ला ने समापन भाषण में सभी भागीदारों को धन्यवाद दिया। उन्होंने दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन घोषणा पत्र भी जारी किया। अगला अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+