Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एनसीयूडीबीई की स्थापना के लिए कार्यबल का गठन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा गठित इस कार्यबल को एनसीयूडीबीई के गठन के लिए आवश्यक ढांचे और उसकी भूमिका तथा कार्यों के बारे में ब्योरा तैयार करने को कहा गया है। उपयोग में आने वाली प्रौद्योगिकी, जनशक्ति और वित्तीय आवश्यकतओं के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास के बारे में इसकी संभावनाओं का अध्ययन करना भी कार्यबल का दायित्व होगा।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महानिदेशक प्रो़ समीर क़े ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में गठित इस कार्यबल में राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, अहमदाबाद और नियोजन एवं वास्तुशिल्प विद्यालय, नई दिल्ली के सदस्य भी शामिल होंगे। केंद्र सरकार के दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों से भी एक-एक सदस्य कार्यबल में मनोनीत किये जायेंगे। सामाजिक न्याय मंत्रालय के विकलांग प्रभाग के प्रभारी संयुक्त सचिव कार्यबल के संयोजक होंगे तथा दीनदयाल उपाध्याय विकलांगता संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे।

विकलांग व्यक्तियों के अधिकारों की संयुक्त राष्ट्र संधि के अंतर्गत इस तरह के केंद्र की स्थापना आवश्यक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+