कावेरी पर लोगों को गुमराह कर रहे करुणानिधि : जयललिता
जयललिता ने आरोप लगाया, "करुणानिधि का ध्यान गठबंधन में साझेदार 'हाथ' (कांग्रेस का चुनाव चिह्न्) को बचाने पर है, न कि तमिलों को उनका हक दिलाने पर।"
करुणानिधि के इस बयान पर कि कर्नाटक से कावेरी के जल में अपना हिस्सा लेने के लिए कानूनी कदम उठाएंगे, जयललिता ने कहा, "मेरे बयान जारी करने के बाद ही उन्होंने पानी छोड़ने के लिए कर्नाटक सरकार को पत्र लिखा।"
जयललिता के अनुसार पानी की कमी के चलते कावेरी दियारा क्षेत्र में 'साम्बा' धान की फसल चौपट होने को है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications