अकाली दल ने बरनाला को हटाए जाने की मांग की
अकाली दल ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से बरनाला को पद से हटाने का आग्रह किया है। बरनाला पंजाब के राज्यपाल रह चुके हैं और एक समय अकाली दल में ही थे।
अकाली दल के सचिव दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि अकाली दल के शीर्ष नेतृत्व की आज यहां हुई एक बैठक में बरनाला के हाल के बयानों व गतिविधियों की समीक्ष की गई और उसके बाद उनके इस्तीफे की मांग किए जाने पर सहमति बनी।
उन्होंने कहा कि हाल ही में बरनाला ने प्रकाश सिंह बाद के खिलाफ राजनीतिक बयाानबाजी की थी। इससे पहले भी वह कई मौकों पर ऐसे राजनीतिक बयान दे चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications