रेलवे ने मनाया सतर्कता जागरूकता समारोह

रेलवे बोर्ड द्वारा एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विवेक सहाय ने रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के विशाल जनसमूह को शपथ दिलाई।

रेलवे बोर्ड सतर्कता निदेशालय के स्मृति चिह्न् 'चेतना आह्वान' को सतर्कता संबंधी मुद्दों पर रेलवेकर्मियों के बीच जागरूकता लाने और अवसर को स्मरणोत्सव के रूप में मनाने के लिए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा जारी भी किया गया।

इसी तरह की शपथ अनेक क्षेत्रीय रेलवे मुख्यालयों और भारतीय रेलवे के अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों में भी ली गई। शपथ का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खतरों से जनसेवकों को संवेदनशील और परिचित कराना है क्योंकि भ्रष्टाचार राष्ट्रविरोधी, गरीब विरोधी और आर्थिक विकास विरोधी है।

रेलयात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल हेल्पलाइन शुरू की गयी है। सतर्कता अधिकारी हमेशा चौबीस घंटे सातों दिन इस हेल्पलाइन संख्या 155210 पर उपलब्ध हैं। इस हेल्पलाइन पर रेलयात्री रेलकर्मियों के खिलाफ घूसखोरी भ्रष्टाचार की शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। जहां तक संभव होगा उनकी शिकायतों को दूर करने की वास्तविक आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+