रवि शंकर सीमा सड़क के नए महानिदेशक बने
रवि शंकर ने इंजीनियरिंग कोर के साथ 1972 में अपने सैन्य कॅरियर की शुरूआत की और विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने इंजीनियरिंग रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर के रुप में जिम्मेदारी को कुशलतापूर्वक निभाया। इसके अलावा इंजीनियर ब्रिगेड के कमांडर की भूमिका भी बखूबी निभाई।
इसके साथ ही वह रक्षा मंत्रालय (सैन्य) के एकीकृत मुख्यालय में उप सैन्य सचिव के पद पर भी रहे। उन्होंने इससे पहले इलाहाबाद में कमांडेंट के तौर पर और पूवीर्ं कमांड मुख्यालय में मुख्य इंजीनियर के रुप में कार्य किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications