हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ संपर्क बढ़े : एंटनी
एंटनी ने यहां नौसेना के सर्वोच्च कमांडरों से कहा कि ऐसे संपर्क से पेशेवर संबंधों, आपसी विश्वास और एक दूसरे के साथ सैन्य अभ्यास जैसे रिश्ते मजबूत होंगे।
उन्होंने कहा, "हमारे क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा माहौल के लिए नौसेना को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने की जरूरत है। भविष्य के लिए योजना बनाने के साथ ही हमें हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ नौसेना संपर्क बनाए रखने और ऐसे संपर्क को बढ़ाने की जरूरत है। ऐसे संपर्क से आपसी रिश्ते सुदृढ़ होंगे।"
रक्षा मंत्री ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में देश की आर्थिक समृद्घि, सुरक्षा और संरक्षा के मद्देनजर नौसेना की जिम्मेदारियां बहुत महत्वपूर्ण होने के साथ संवेदनशील भी हैं। एंटनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के दोनों तरफ शांतिपर्वक मछली पकड़ने के लिए श्रीलंका के साथ सहयोग बनाए रखने तथा लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल (एलटीटीई) को फिर से सर उठाने से रोकने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications