Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राज्य क्षेत्रीय परिषदों के जरिए हल करें विवाद : चिदम्बरम

केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद के 19वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए चिदम्बरम ने कहा कि कुछ ज्वलंत मुद्दों पर तुरंत ध्यान देना आवश्यक है, इसलिए सदस्य राज्य परिषद की बैठक जल्द ही बुलाएं और विवादों को सुलझाएं।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्यों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

कुछ राज्यों द्वारा अपने कर्मियों को खुफिया विभाग की विशेष शाखाओं में प्रशिक्षण दिलाने सम्बंधी अपील पर गृह मंत्री ने कहा कि खुफिया ब्यूरो ने प्रशिक्षण देने की अपनी क्षमता बढ़ाई है। वह राज्यों के लिए समय निर्धारित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम चला सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+