ड्रोन हमले में सात की मौत

ड्रोन हमले में सात की मौत

दिलावर ख़ान वज़ीर

बीबीसी उर्दू संवाददाता, पेशावर

उत्तर वज़ीरिस्तान में पिछले कई महीनों से ड्रोन हमलों में बढ़ौतरी हुई है.पाकिस्तान के क़बायली इलाक़े उत्तर वज़ीरिस्तान में अमरिकी ड्रोन यानि चालक रहित विमान के हमले में सात लोग मारे गए हैं.पिछले 24 घंटों के भीतर उत्तर वज़ीरिस्तान के विभिन्न इलाक़ों में अमरिका के ड्रोन विमानों का यह तीसरा हमला है जिस में 12 लोग मारे गए हैं.

स्थानीय प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि उत्तर वज़ीरिस्तान के मुख्य शहर मीरानशाह से 30 किलीमीटर दूर दत्ताख़ेल इलाक़े में ड्रोन विमान ने एक घर को निशाना बनाया जिस में सात लोग मारे गए.अधिकारियों के अनुसार अमरिकी मानवरहित विमान ने घर पर दो मिसाइल दागे जिस से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

ख़बरें हैं कि मरने वालों में तीन विदेशी चरमपंथी भी शामिल हैं लेकिन अभी तक उन की नागरिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है.ग़ौरतलब है कि उत्तर वज़ीरिस्तान के इलाक़े मीर अली में बुधवार को अमरिकी ड्रोन विमानों ने दो हमले किए थे जिस में पांच लोग मारे गए थे.अधिकारियों ने बताया था कि पहला हमला मीर अली से 20 किलीमीटर की दूरी पर स्थित एक गाँव में घर पर किया गया था जिस में 2 लोग मारे गए थे.

बाद में ड्रोन विमान ने दत्ताख़ेल में एक वाहन को निशाना बनाया था जिस में 3 लोग मारे गए थे. बताया गया था कि मरने वालों में विदेशी चरमपंथी थे लेकिन अधिकारिक रुप से इस की पुष्टि नहीं हो सकी है.अमरिकी ड्रोन हमलों के ख़िलाफ़ देश भर में विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं.

पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान के क़बायली इलाक़े उत्तर वज़ीरिस्तान में अमरिकी ड्रोन विमानों के हमलों में बढ़ौतरी हुई है. केवल सितंबर में करीब 26 हमले किए गए थे जिस में डेढ़ सौ के करीब लोग मारे गए थे.पाकिस्तान सरकार ने कई बार ड्रोन विमानों के हमलों पर अपना विरोध प्रकट किया है. कुछ दिन पहले अमरिकी की राजधानी वॉशिंगटन में पाकिस्तान और अमरिका के बीच सामरिक वार्ता हुई थी और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने बताया था कि इस मुद्दे को अमरिका के समक्ष उठाया गया था.

पाकिस्तान ने आशा जताई थी कि अमरिका ड्रोन विमानों के लेकर अपनी नीति की समीक्षा करेगा.माना जा रहा है कि वज़ीरिस्तान के जिस इलाक़े में ड्रोन विमानों के हमले हो रहे हैं वहाँ तालिबान विद्रोहियों के सुरक्षित ठिकाने मौजूद हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+