कुत्तों का इलाज होम्योपैथी से

कुत्तों का इलाज होम्योपैथी से

ऐश्वर्य कपूर

बीबीसी संवाददाता, दिल्ली

बचपन में अगर आपको इलाज के लिए कभी होम्योपैथिक डॉक्टर के पास जाना पड़ा हो तो शायद आप मीठी गोलियों के ख़्याल से बिना डरे वहाँ चले गए होंगे मगर होम्योपैथी की ये मीठी गोलियाँ अब सिर्फ़ आपके ही नहीं बल्कि आपके कुत्ते के लिए भी उपलब्ध हो गई हैं.

भारत के जाने माने होम्योपैथिक डॉक्टर मुकेश बत्रा ने पूर्व पर्यावरण मंत्री मेनका गांधी के साथ मिल कर एक मुहिम शुरू की है जिसमें अब वे देश और विदेशों में अपने सभी क्लीनिक पर जानवरों का इलाज होम्योपैथी से करेंगे.

डॉ बत्रा कहते हैं, ''इससे बेहतर क्या है जब भी आपका कुत्ता आपको थोड़ा सा भी बीमार या अस्वस्थ लगे तभी उसके मुंह में मीठी गोलियां डाल दीजिए. वो भी खुश और आप भी.''

डॉ बत्रा कहते हैं, "मैं तो खुद अपने कुत्ते को पिछले पाँच वर्षों से होम्योपैथी से ही ठीक कर रहा हूँ और भगवान् की दुआ से वह बिलकुल मस्त है. वह इसे मिठाई समझ कर खा जाता है और मेरा काम भी हो जाता है."

विश्वभर में पशु प्रेमियों की ये एक बड़ी समस्या है कि जब भी जानवर बीमार पड़ते हैं तो उनसे ज्यादा लोग खुद परेशान हो जाते हैं पर अब जब कि होम्योपैथी से कुत्तों की सभी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है तो ये उन सभी व्यक्तियों के लिए एक अच्छी ख़बर है.

डॉ बत्रा का कहना है कि होम्योपैथी से इलाज कराने में एक और अच्छी बात यह है कि इसका कोई भी विपरीत असर नहीं होता.

वो कहते हैं, ''ये कोई नई बात नहीं है बल्कि ब्रिटेन में तो पिछले 50 वर्षों से जानवरों पर होम्योपैथी का इस्तेमाल हो रहा है, भारत में ये एक नया चलन ज़रुर हो सकता है.''

इस योजना से जुड़ी मेनका गांधी का कहना है कि डॉक्टर बत्रा ने ये एक बहुत अच्छी शुरुआत की है, इससे काफ़ी परेशानियों का समाधान आसानी और सस्ते में हो जाएगा.

मेनका गांधी कहती है, "जानवरों का इलाज बहुत महंगा होता है पर डॉक्टर बत्रा की मदद से अब हम होम्योपैथी दवाइयों का संजय गांधी पशु अस्पताल में असरदार तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं और जो लोग अपने कुत्तों को वहाँ लेकर जा रहे है वे भी बहुत खुश रहते है क्योंकि उनके प्रिय जानवर को बिना कोई कष्ट दिए ही हम दो बूंद या गोली खिला कर ठीक कर देते हैं."

अगर मेनका गांधी और डॉक्टर बत्रा की माने तो ऐसी कोई भी परेशानी नहीं जिसे आप होम्योपैथी से ठीक न कर सकें.

पशु प्रेमी इसे अपने और अपने जानवरों दोनों के लिए ही एक अच्छी ख़बर मान रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+