भारत-अमेरिका शेल गैस समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के दौरान भारत और अमेरिका शेल गैस प्रौद्योगिकी में सहयोग सम्बंधी एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
पेट्रोलियम सचिव एस.सुंदर्शन ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हमें उम्मीद है कि हम राष्ट्रपति ओबामा के दौरे के दौरान शेल गैस पर प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सम्बंधी एक आपसी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।" ओबामा छह नवम्बर से आठ नवम्बर तक भारत में होंगे।
सुंदर्शन ने कहा कि समझौते के दायरे में शेल गैस कुओं की तलाश हेतु तकनीकी सहायता और उनकी नीलामी के प्रावधान भी होंगे। इस समझौते पर हाइड्रोकार्बन्स के महानिदेशालय और अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के बीच हस्ताक्षर होने की संभावना है।
सरकार वर्ष 2011 के उत्तरार्ध तक शेल गैस के कुओं की नीलामी के बारे में विचार कर रही है।
भारतीय तेल कम्पनियां प्राकृतिक गैस के इस अपरम्परागत नए स्रोत में रुचि दिखा रही हैं। असम व गुजरात जैसे कई राज्यों में शेल गैस के भंडार की पहचान की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications