सशक्तीकरण के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण : पाटील

मुम्बई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने बुधवार को कहा कि जनता के सशक्तीकरण के लिए शिक्षा सबसे ताकतवर साधन है। इसके साथ ही पाटील ने स्कूलों व अध्यापकों का आह्वान किया कि वे अपने विद्यार्थियों में उच्च नैतिकता और संस्कृति के मूल्यों का प्रसार करें।

दक्षिण मुम्बई में स्थित प्रतिष्ठित कैथ्रेडल एवं जॉन कॉन्नन स्कूल की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर पाटील ने कहा कि शिक्षा के बगैर मनुष्य, दिगसूचक यंत्र विहीन जहाज की तरह है, जिसे पता नहीं होता कि वह कहां खड़ा है।

पाटील ने कहा, "एक प्रभावी शिक्षा प्रणाली वह है जो युवकों को जीवन की अर्थपूर्ण यात्रा के लिए तैयार करती है।"

पाटील ने कहा, "स्कूली शिक्षा की मजबूत प्रणाली में देश के विकास की अधिक संभावना होती है। इसलिए स्कूलों के लिए यह बहुत आवश्यक है कि वे अच्छी शिक्षा दें और विद्यार्थियों को इस लिहाज से तैयार करें ताकि वे अनुशासन, ईमानदारी और अपने काम को समर्पण के साथ करने के अर्थ को समझे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+