तेल रिसाव ने ली 6,104 पक्षियों और 609 कछुओं की जान

वाशिंगटन, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेक्सिको की खाड़ी में ब्रिटिश पेट्रोलियम के उत्खनन संयंत्र से तेल रिसाव के कारण बड़े पैमाने पर पक्षियों और समुद्री जीवों की मौत हुई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक खाड़ी में तेल के रिसाव की वजह से 6,104 पक्षियों और 609 कछुओं की मौत हुई है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आंकडों के अनुसार खाड़ी में तेल रिसाव होने की वजह से लगभग 14,000 कछुओं ने अपनी जगह बदल दी थी।

अमेरिकी अधिकारियों द्वारा बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार और अधिक जांच किए जाने की आवश्यकता महसूस की गई कि तेल का रिसाव होने की वजह से कितने वन्यजीवों की मौत हुई है।

आंकड़ों में कहा गया है कि तेल रिसाव से सबसे अधिक नुकसान पक्षियों को हुआ है। बहुत सारे पक्षियों को मृत अवस्था में पाया गया जबकि 1,246 पक्षियों की बचाया गया।

बचाव दल के मुताबिक 609 कछुए मृत पाए गए। इसके अलावा कई वन्यजीवों जैसे डाल्फिन को जिंदा भी बचाया जबकि 100 डाल्फिन मृत पाई गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+