युद्ध विराम के उल्लंघन पर विरोध दर्ज कराएगा भारत
बीते चार दिनों में यह दूसरा मौका होगा जब सेना पाकिस्तान द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन किए जाने पर विरोध दर्ज कराएगी। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से कई बार गोलीबारी की गई है।
सेना के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हम इसको लेकर विरोध दर्ज कराएंगे। कृष्णा घाटी सेक्टर में दोनों ओर की कमांड स्तर की बैठक में भारत अपना विरोध दर्ज कराएगा।"
पाकिस्तानी सेना की ओर से बुधवार को रॉकेट, मोर्टार और मशीन गन से कृष्णा सेक्टर में भारतीय सेना की चौकी को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई थी। जवाब में भारत की ओर से भी गोलाबारी की गई। दोनों ओर से पांच घंटों से अधिक समय तक गोलाबारी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications