बांग्लादेश में बिस्किट खाने से 55 बच्चे बीमार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गोविंदगंज इलाके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अब्दुल वाहिद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के निकाय द्वारा कैलीटोला प्राथमिक स्कूल के बच्चों के बीच बिस्किट बांटा गया था।
उन्होंने कहा कि बिस्किट खाने के बाद ज्यादातर बच्चों ने पेट और सीने में दर्द की शिकायत की। दर्द की शिकायत के बाद बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वाहिद ने कहा कि अन्य स्कूलों में भी बिस्किट की आपूर्ति रोक दी गई है। बिस्किट के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि कई छात्रों के मुताबिक बिस्किट के पैकेट पूरी तरह से पैक नहीं किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications