अमेरिका में फिर पकड़ा गया 'पाकिस्तानी आतंकवादी'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार फारूक अहमद (34) नामक के इस शख्स पर आरोप है कि उसने एक आतंकवादी संगठन को इस हमले के लिए मदद देने की कोशिश की। इसके साथ ही उसे साजिश के लिए अहम जानकारियां भी देने का आरोपी बनाया गया है। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
अमेरिका के न्याय विभाग का कहना है कि अहमद उन लोगों के सम्पर्क में था जो आतंकवादी संगठन अलकायदा से जुड़े हुए थे। इन लोगों ने ही मेट्रो रेल स्टेशनों को बम विस्फोट से उड़ाने की साजिश रची थी।
सहायक एटॉर्नी जनरल डेविड क्रिस ने बताया, "इस नए मामले से स्पष्ट होता है कि आतंकवाद के खतरे को देखते हुए निरंतर सतर्कता बरतने की जरूरत है।"
अहमद को बुधवार शाम यहां की एक संघीय अदालत में पेश किया गया। मान जा रहा है कि वह अलकायदा के साथ मिलकर अगले साल मेट्रो रेल सेवा को निशाने बनाने की फिराक में था। अगर उसे दोषी करार दिया जाता है तो उसे 50 साल तक की कैद हो सकती है।
न्याय विभाग की ओर से कहा गया है कि इसी साल अप्रैल से अक्टूबर के बीच अहमद को कई कूरियर मिले जो संभवत: अलकायदा या इससे जुड़े किसी संगठन की ओर से आए थे। अहमद ने कम से कम तीन मेट्रो स्टेशनों की वीडियो फुटेज बनाई थी ताकि हमले से पहले ठिकानों की सही टोह ली जा सके।
गौरतलब है कि इसी वर्ष मई में न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वेयर को उड़ाने की साजिश के आरोप में पाकिस्तानी मूल के ही फैसल शहजाद नामक युवक को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications