बिहार चुनाव : तीसरे चरण का मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह (लीड-1)

तीसरे चरण में होने वाली सीटें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और वैशाली जिले के अंतर्गत आते हैं। सबसे ज्यादा 31 प्रत्याषी महुआ विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम सात प्रत्याशी रक्सौल से चुनावी समर में हैं।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतदान केन्द्रों पर लूट और गड़बड़ी फैलाने वाले असमाजिक तत्वों को देखते ही गोली मारने का आदेष संबंधित जिलाधिकारियों को दे दिया गया है।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अद्र्घसैनिक बलों को लगाया जा रहा है तथा अन्य मतदान केन्द्रों पर अन्य सशस्त्र बल को लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार-नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा को सील कर दिया है।

इन 48 में से 43 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदाता अपने मत डालेंगे जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाल्मीकीनगर, रामनगर और पातेपुर विधानसभा क्षेत्रों में तीन बजे तक और अमनौर तथा तरैया विधानसभा क्षेत्रों में चार बजे तक मत डाले डाले जा सकेगें।

इस चरण में कुल 1,03,76,022 मतदाता 65 महिलाओं समेत 785 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग करने के लिए 10,401 मुख्य तथा 413 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के तहत 21 अक्टूबर को 47 सीटों पर तथा दूसरे चरण के तहत 24 अक्टूबर को 45 सीटों पर मतदान कराया गया था। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा एक, नौ और 20 नवम्बर को मतदान की तिथि घोषित की है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवम्बर को होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+