डाकघरों में सोने के सिक्कों की बिक्री शुरू
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय डाक विभाग ने इस वर्ष भी त्योहारों के अवसर पर शुद्ध सोने के सिक्कों की बिक्री शुरू की है। यह योजना 31 दिसम्बर तक जारी रहेगी। सरकारी कर्मचारियों को सिक्कों की खरीद पर विशेष छूट दी जा रही है।
ज्ञात हो कि यह योजना अक्टूबर, 2008 में देश के 100 डाकघरों में शुरू की गई थी। इस समय देश के 700 डाकघरों में ये सिक्के उपलब्ध हैं। डाकघरों में आधे ग्राम, एक ग्राम, पांच ग्राम, आठ ग्राम और 20 ग्राम के सिक्के बेचे जा रहे हैं।
डाक विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को 10 ग्राम का सिक्का खरीदने पर आधे ग्राम का सिक्का मुफ्त दिया जाएगा तथा किसी भी मूल्यवर्ग का सोने का सिक्का खरीदने पर 6 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सेवानिवृत्त केंद्रीय और राज्यों के कर्मचारियों को भी यह सुविधा मिलेगी।
दिल्ली में 26 डाकघरों में सोने के सिक्कों की बिक्री की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications